whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189039
Loading...


पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या व साले को गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर, गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 02-May-24, 07:17 PM visibility 662
Share



पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या व साले को गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर, गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचइया गांव में मायके आई महिला को उसका पति ने चाकू मार कर हत्या कर दिया एवं महिला के भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया। उक्त महिला पड़वा थाना क्षेत्र के चिलही बरवाडीह गांव निवासी मंगरु भुईयां की पत्नी फूल कुमारी देवी बताई गई है, जबकि उसका भाई मिरचइया गांव निवासी रामसागर भुईयां का पुत्र बबलू भुईयां को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि फूल कुमारी देवी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से हुआ 3 महीने से अपने मायके धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचइया गांव में भाई के साथ रहती थी।
गुरुवार की सुबह 3:00 उसके पति घर के पास लगे घोरानी को तोड़कर घर में घुस गया। इसके बाद अपनी पत्नी फूल कुमारी देवी को पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की शोर सुनकर फूल कुमारी देवी के भाई बबलू भुईयां उसे देखने गया तो उसे भी गले में चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद मंगरु भुइयां ने वहां से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाई-बहन को रांची रेफर कर दिया। जब तक फूल कुमारी देवी को रांची ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
बताया गया की फुल कुमारी देवी का पति मंगरु भुईयां को डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play