गढ़वा : शहर के कोचिंग संस्थान वीणा एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 12वीं साईंस की परीक्षा में परचम लहराया है।
आशुतोष कुमार ने 88.1 प्रतिशत अंक लाकर संस्थान टॉप किया। जबकि 84.2 प्रतिशत अंक के साथ अमन कुमार ठाकुर दूसरे तथा 80.2 प्रतिशत अंक लाकर चांदनी तीसरा स्थान प्राप्त की। वहीं विनोद यादव, पायल गुप्ता, कोमल दुबे, सौरभ कुमार, सोनाक्षी कुमारी, नुरैशा खातून, सलमान अंसारी, अतहर जमाल, सौरभ कुमार, निशांत भास्कर, रौनक कुमार आदि ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया। छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए संस्थान के डायरेक्टर पूनम प्रभाकर ने सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का कैरियर काउनसिलिंग किया।
मौके पर श्रीमती प्रभाकर ने कहा कि वैसे छात्र जो अभी दसवीं पास किए हैं। उनके लिए आईएससी फर्स्ट ईयर का नया बैच प्रारंभ कर दी गयी है। न्यूनतम फी, अनुभावी शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल क्लास व डाउट क्लास की सुविधा, चैप्टर वाईज टेस्ट, प्रश्नोत्तरी कमपीटीसन आदि संस्थान की मुख्य विशेषता है। विशेष जानकारी के लिए 8409785802 पर संपर्क कर सकते हैं।