बंशीधर नगर : ग्राम पंचायत कुशदण्ड की जल सहिया लिलावती देवी ने थाना में आवेदन देकर पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार पर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर गबन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्जकरते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।
आवेदन में जल सहिया लिलावती देवी ने कहा है कि ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति से स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के तहत35 लाभुको का शौचालय बनाने के लिए मुखिया ने चार लाख सोलह हजार आठ सौ रुपये अग्रिम राशि के रूप में चेक द्वारा लिया गया था लेकिन मुखिया द्वारा आज तक एक भी शौचालय पूर्ण होने का उपयोगिता प्रमाण पत्र नही दिया गया है,जिससे स्पष्ट होता है कि मुखिया द्वारा सरकारी राशि का दुरूपयोग किया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि मुखिया ने 6जून 2018 को दो लाख दो सौ रुपये,8 जून को 2018 को 86,600 रुपये,9 जुलाई 2018 को एक लाख तथा 31 जुलाई 2018 को 30,000 रुपये का चेक मुखिया को दिया गया है।इस आशय की प्रति जल सहिया ने एसबीएम के प्रखण्ड समन्वयक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी दिया है।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार ने कहा कि मामला गबन का नही है।15 दिनों के अंदर शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।