गढ़वा : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग ने बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी गांव के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब चुवाई जाने की सूचना पर उत्पाद अधीक्षक गढ़वा के नेतृत्व में उत्पादन निरीक्षक निर्मल मरांडी के द्वारा छापेमारी की गई।
जानकारी के अनुसार इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग द्वारा लगभग 100 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है। उसके साथ-साथ लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब बनाने वाले सभी उपकरण को विनष्ट किया है। जबकि उत्पाद विभाग को देखकर शराब बनाने वाले लोग फरार हो गए।
उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अवैध महुआ शराब बनाने में सम्मिलित जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, सुजीत यादव एवं अभिजीत यादव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अभियोजन दर्ज किया गया है।
इसके साथ-साथ सभी लोगों के खिलाफ अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह से कहीं भी अवैध तरीके से नशा का कारोबार किए जाने पर, उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई किया जाएगा। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग की टीम शामिल थी।