whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158161 readers visited
Loading...

Advertisement

पलामू में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-24, 08:24 PM visibility 724
Share



पलामू में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न
बैठक करते भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में रुकमणी साहून धर्मशाला पुरानी बाज़ार में एक बैठक बुलाई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सूरज गुप्ता उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सभी पदाधिकारीगण के द्वारा पुष्प और माला चढ़ा कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल के महामंत्री यशवंत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। विषय प्रवेश के दौरान अध्यक्ष उमेश कश्यप ने यह कहा कि 4 मई को पलामू लोकसभा के चुनाव प्रचार प्रसार के निमित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मेदिनीनगर में होने जा रहा है। नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में नगर मंडल के सभी 21 वार्ड 33 बूथ से लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में जाना सुनिश्चित कराएं।
Advertisement
प्रधानमंत्री के बातों को सुन कर जन-जन तक पहुँचाएँ। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सूरज गुप्ता ने कहा कि आज भारत विकास के रास्ते पर विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। देश विकास करने को अग्रसर है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं है। इसीलिए हम सब को मिलकर मतदाताओं को प्रधानमंत्री की उपलब्धि के बारे में जन-जन तक पहुंचना है और उनको समझाना है कि समाज में लुटेरे बहुरूपिए बनकर घूम रहे हैं । आपको गलत समझाएंगे, लेकिन किसी के झांसे में बहकावे में नहीं आना है और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी जी को फिर एक बार भारत के सिंहासन पर बैठाना है।400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि हमने वह दिन देखा है जब भारत में भाजपा का एक और दो सीट आता था।
Advertisement
आज हम सत्ता में हैं। हम सबों के लिए बड़े गौरव का विषय है। मोदी जी ने राम राज्य ला दिया। राम जी आज अयोध्या अपने महल में स्थापित हो गए। यह सब मोदी जी के ही प्रयास से संभव हुआ। इसलिए हमको उनके हाथों को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर पूरे कार्यकर्ता को जब तक चुनाव संपन्न नहीं होता है चैन से सोना नहीं है।ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाताओं को घर से निकाल कर उनको वोट दिलवाना है। यही हमारा संकल्प है, यही हमारी चुनौती है। और हम सब मिलकर एक-एक कीमती वोट भाजपा के झोली में डालेंगे और प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में जितने भी लोग उपस्थित हुए सबको आभार व्यक्त करते हैं, कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं। मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप, वर्तमान सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, गौरी शंकर बिंद, बंधु राम, शुभम् गुप्ता, संजय केसरी, मनोज पाठक, मनोज कुशवाहा, लखन गुप्ता, संतोष कश्यप, टिंकू गुप्ता, मुन्ना कश्यप, सविता देवी, वार्ड पार्षद सुरेश अग्रवाल, अजय पासवान, विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार, मोहित मोदनवाल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play