धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीदीरी पंचायत के पनघटवा गांव निवासी 37 वर्षीय ललन सिंह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललन की पेट में अचानक दर्द हुआ। आनन फानन में परिजनों ने डाल्टनगंज लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि ललन सिंह बहुत ही गरीब था। मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करता था।
मौके पर सुचित कुमार, मनोज सिंह, संजय सिंह, विकाश सिंह, इंद्रदेव सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा राम आदि लोग उपस्थित थे।