मेराल : मेराल थाना पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के सिरहे गांव स्थित, बंडा पहाड़ी से नर कंकाल बरामद किया गया। बरामद नर कंकाल किसी अज्ञात युवक का प्रतीत होता है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि बंडा पहाड़ी में नर कंकाल होने की सूचना हम लोगों को मिली। सोमवार के सुबह थाना प्रभारी ने पीएसआई रंजन कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवानो के साथ बंडापहाड़ पहुंच बिखरे हुए नर कंकाल को इकट्ठा किया। नर कंकाल को देखने से प्रतीत होता है कि वह तीन चार महीने पहले का रहा होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि नर कंकाल के साथ युवक द्वारा पहना गया पायजामा, 80 नंबर का जांघिया, हाथ में पहनने वाला काडा, दांत तथा बाल, मिला है।
पायजामा, जांघिया, काड़ा इत्यादि से प्रतीत होता है कि युवक की उम्र 18 साल की रही होगी। पुलिस द्वारा डीएनए परीक्षण के लिए नर कंकाल को रांची भेजा जाएगा।
थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नर कंकाल का पहचान नहीं हो सका है तथा विगत 3 महीने से गुमशुदगी का भी कोई मामला थाना में नहीं आया है।