गढ़वा : बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सेमिनार कक्ष में सोमवार को वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत प्राथमिक उपचार पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षकों को मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि वनांचल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राध्यापक संजीव श्रीवास एवं नीलोफर शेख ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
मौके पर नीलोफर शेख ने प्राथमिक उपचार का महत्व, उपयोगिता एवं प्रायोगिक रूप में उसकी व्याख्या की। संजीव श्रीनिवास ने विस्तृत रूप से प्राथमिक उपचार का व्याख्या किया तथा प्रदर्शन विधि द्वारा प्रस्तुत करके दिखाया।
नर्सिंग की छात्रा विभा ने सीपीआर विधि को प्रदर्शित करके दिखाया।
मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य होना चाहिए। ताकि अपने स्तर से किसी की जान बचाई जा सके। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रोफेसर डॉ एमके सिंह एवं कुलसचिव डॉ लल्लन सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।
मौके पर दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राध्यापकों में अरविंद तिवारी, डॉ आशुतोष मिश्रा, आनंद कुमार चौबे, मनोज गुप्ता, शशिकांत सिंह यादव, अभिमन्यु शुक्ला, बीएन सिंह, एसएन ठाकुर आदि उपस्थित थे।