गढ़वा : विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा (झाप्रसे) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान डीसी शेखर जमुआर समेत सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया। डीसी ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं।
मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी मतियस विजय टोप्पो समेत सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।