गढ़वा : भीषण गर्मी को देखते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वावधान में तीन पनशाला का उद्घाटन किया गया।
सबसे पहले जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल के मेन रोड स्थित निवास पर पहला पनशाला का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात जायन्ट्स सहेली सदस्य विमला केशरी के निवास घड़ा पट्टी एवं सुमन केशरी के मेन बाजार स्थित निवास सह प्रतिष्ठान के समीप दूसरा एव तीसरा पनशाला का उद्घाटन किया गया।
मौके पर जायंट्स पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वा में ही नहीं पूरे देश में अभी गर्मी काफी पड़ रही है। ऐसे में जायन्ट्स सहेली के द्वारा पनशाला का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे आम राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।
पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि इस भीषण गर्मी एवं लू में जरूरी हो तो ही घर से निकले अन्यथा घर से ही अपना काम निपटाये। यदि बाहर निकले तो भरपेट खाना खाकर पानी पीकर एवं गमछा, तौलिया, छाता आदि लेकर निकले ताकि तेज धूप और लहर के प्रकोप से बच सके। सहेली के सदस्यों ने आमजनों से अपने घर के बाहर एवं छतों पर खुले में पानी रखने की अपील की। ताकि पशु पक्षियों के जीवन की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल एवं संचालन सहेली के प्रशानिक निदेशक रीमा स्वरूप ने की।
मौके पर जायन्ट्स सहेली के फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, सहेली के पूर्व अध्यक्ष सह फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी, पूर्व अध्यक्ष सह फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, पल्लवी पुंज, मंजु गुप्ता, करुणा केशरी आदि उपस्थित थी।