विशुनपुरा : बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा के निधन पर प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मौके पर पूर्व अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि प्रखंड के लिए बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मौके पर प्रमुख दीपा कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, उपप्रमुख कविता देवी, बीडीसी शांति देवी, भरदुल चन्द्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, मुन्ना अंसारी, पंकज कुमार सिंह, नाजिर मुकुल कुमार, सुबोध कुमार, सीआई जयप्रकाश कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, निरंजन मिश्रा, ग्राम सेवक रामप्रवेश सिंह, जगदीश राम, अभिजीत सिंह, लालभूषन गुप्ता, मणिलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।