कांडी : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत से मोहम्मदगंज- सतबहिनी रेलवे स्टेशन के बीच भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास डाउन ट्रैक से सोमवार को लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव को पुलिस ने बरामद किया है।
सोशल मीडिया में आने के बाद शव की शिनाख्त कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा निवासी मुनरचंद पासवान के लगभग 45 वर्षीय पुत्र विजय पासवान के रूप हुई है। मृतक आसमानी शर्ट और पैंट पहने हुए था।
घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना से एसआई शेख अमानुल्लाह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पहले आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराया लेकिन मृतक की शिनाख्त किसी ने नहीं की।
एसआई शेख अमानुल्लाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेल से कटकर मौत होना प्रतीत होता है। लेकिन गहनता जांच किया जा रहा है।
वहीं सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद परिजन मोहम्मदगंज पुलिस स्टेशन पहुंचे।