गढ़वा : गढ़वा-भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्वर्गीय रामदेवी पासवान का पुत्र नंदकुमार पासवान बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में नंदकुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि उसका बकरी चना देवी के खाली खेत में चला गया था। इसके बाद चना देवी ने बकरी को मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चना देवी से बकरी के बारे में पूछताछ किया तो, पवन कुमार, चना देवी, चंदू कुमार, आंचल कुमारी आदि ने उसे तलवार से मार कर घायल कर दिया।
घटना के बाद नंदकुमार पासवान को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
अंधेरे में छत से गिरकर घायल
गढ़वा पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के कजरु खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय प्रसाद चंद्रवंशी का पुत्र बिनेश्वर चंद्रवंशी छत से गिरकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बिनेश्वर चंद्रवंशी अपने घर से रंका बहन के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। इसी दौरान रात्रि में छत के ऊपर सोया हुआ था। छत पर अंधेरा होने के कारण नींद में छत से गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन -फनन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।