गढ़वा : गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ हीरक मन केरकट्टा के आत्महत्या के बाद परिवार के लोग देर रात्रि गढ़वा पहुँचे। जहाँ उनके सामने मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के मौजूदगी में बीडीओ हीरक मन केरकट्टा के शव को आवास से निकाला गया। इसके बाद शव को सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण हेतु रूम लाया गया। अंत्यपरीक्षण के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर डीसी शेखर जमुवार, डीडीसी, एसी और एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डीसी ने कहा की यह एक दुःखद घटना घटी है। बिशुनपुरा बीडीओ ने आत्महत्या किया है। इस आत्महत्या का क्या कारण हो सकता है? इसकी विस्तृत जाँच के लिए मैंने एसपी को लिख दिया है।
जो भी मामला होगा जाँच के बाद ही सामने आएगा।