गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में शहर के पुरानी बाज़ार सुतली पट्टी स्थित हिंदुस्तान सेनेटरी के समीप एवं टंडवा मुख्य पथ पर भीषण गर्मी को देखते हुए पनशाला का उद्घाटन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जायंट्स पदाधिकारियों ने राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर एवं शीतल जल पिलाकर पनशाला का उद्घाटन किया।
मौके पर जायंट्स पदधिकारियों ने कहा कि राहगीरों एवं जरूरतमंदों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। ग्रुप के पदाधिकारियां ने आम लोगों से अपने-अपने घर के छतों पर या खुले में पक्षियों के लिए बर्तन में पानी अवश्य रखने की अपील की। ताकि पक्षी इस भीषण गर्मी में प्यास बुझा सकें। साथ ही, सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में भर पेट पानी पियें ताकि लू से बचा जा सके।
मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मनोज केशरी, मोजीबुद्दीन खां, ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।