भवनाथपुर : प्रखंड के मकरी पंचायत के बगही टोला निवासी नन्हक सिंह के खेत में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां तालाब निर्माण में कार्य के अनुरूप अधिक राशि का मजदूरी भुगतान किया गया है।
उक्त योजना मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2022 -23 में बगही टोला में नन्हक सिंह के खेत में प्राक्कलन राशि 4,99,593 रूपये की लागत से तालाब निर्माण की स्वीकृति मिली थी, जिसका कोड संख्या 7080902501667 है।
ग्रामीणों की माने तो निर्माण स्थल पर पहले से गढा था, जहां उक्त तालाब में अभी तक बमुश्किल 30 से 40 हजार रूपये का ही मिट्टी का कार्य हुआ है, लेकिन मनरेगा प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से निबंधित जॉब कार्डधारियों के बदले फर्जी मजदूरो के नाम योजना में 1 लाख 59 हजार 606 रूपये की अवैध निकासी कर सरकारी राशि का बंदरबाट कर लिया गया है।
जबकि उक्त तालाब निर्माण में जेई द्वारा बिना कार्य को देखे ही डेढ़ लाख रूपये से अधिक राशि की एमबी भी कर दिया गया है।
बीडीओ नंदजी राम से पूछे जाने पर कहा की एई को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।