whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224442
Loading...


चार मई को पलामू आयेंगे पीएम मोदी, करेंगे जनसभा को संबोधित

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-24, 06:22 PM visibility 695
Share



चार मई को पलामू आयेंगे पीएम मोदी, करेंगे जनसभा को संबोधित
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मोदी पर देश की जनता को है भरोसा, इस बार और अधिक मत से जीतेंगे बीडी राम : सत्येंद्र विकसीत भारत का निर्माण के लिए मोदी को पीएम बनाना जरूरी : अलख गढ़वा : भाजपा कोर कमिटी की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के तैयारियां की समीक्षा की गई। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मवारियां एवं कार्यां की भी समीक्षा की गई। इस बार का लोकसभा चुनाव अलग ढंग से होने जा रहा है। भाजपा के विरोध में विभिन्न दल के लोग महागठबंधन कर चुनाव लड़ रहें हैं। इससे पहले देश में कभी नहीं ऐसा महागठबंधन बना था। सभी भ्रष्ट पार्टी महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। भ्रष्ट पार्टी के प्रमुख नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।
भ्रष्टाचार में जो संलिप्त है उसे भाजपा छोड़ने नहीं जा रही है। भाजपा के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता, अलखनाथ पांडेय, गढ़वा विस प्रभारी दुर्गा प्रसाद जौहरी आदि ने भाजपा नेता भगत सिंह साहू के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बैठक की जानकारी दिया। मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा भाजपा आसानी से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने दस साल के कार्यकाल में काफी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण किया है। बीडी राम शिलान्यास पर भरोसा नहीं करते हैं।
वे काम पर भरोसा करते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिध अपने काम पर नहीं बल्कि शिलान्यास पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोट भाजपा को मिलेगा। पिछली बार से अधिक वोट से बीडी राम चुनाव जीतेंगे। पलामू लोकसभा के सह संयोजक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से जागरूक होकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। श्री पांडेय ने कहा कि भारत को विकसीत बनाना है तो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किये गये विकास कार्यों को झामुमो अपना काम बता रही है। यदि झारखंड में डबल इंजन की सरकार होती तो झारखंड आज विकसीत राज्य बना होता।
पिछले साढे चार साल में झामुमो के शासन काल में राज्य काफी पिछड़ गया है। श्री पांडेय ने कहा कि आगामी चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू आयेंगे। चियांकी हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए गढ़वा से हजारों कार्यकर्ता चियांकी हवाई अड्डा पर पहुँचेंगे। गढ़वा विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद जोहरी ने कहा कि कांग्रेस की नियत और नीति में भ्रष्टाचार साफ झलकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 2024 में भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। देश की जनता भी चाह रही है कि देश के प्रधानमंत्री पुनः नरेंद्र मोदी बने। पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखंड में कोई भी कार्य नहीं हुआ है।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, जवाहर पासवान, भगत सिंह साहू, ओमप्रकाश केशरी, प्रमोद चौबे, संजय ठाकुर, राजकुमार मधेशिया, रिंकू तिवारी, चंदन जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play