मझिआंव : लॉकडाउन के दौरान भी इन दिनों बाजार में चहल - पहल खूब दिख रही है। वही बाजार स्थित तीन मुहान चौक के समीप मुख्य सड़क के बगल में अवस्थित नाला क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
खासकर बड़ी वाहनों को टर्निंग के दौरान चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिससे सड़क पर जाम लगना आम बात हो चुकी है। जबकि इस सड़क मार्ग से छोटी बड़ी वाहनों की परिचालन होती रहती है।
सबसे मजे की तो बात यह है कि इस सड़क मार्ग से कई मर्तबा क्षेत्रीय विधायक एवं जिले और प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन होता आ रहा है फिर भी क्षतिग्रस्त नाला को दुरुस्त करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं किया जा सका।
जिससे राहगीर तो दूर छोटी बड़ी वाहनों को परिवहन के दौरान काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।
इधर इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाला मेरे संज्ञान में आ चुका है जिसे दुरुस्त करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास की जा रही है। बहुत जल्द ही इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।