गढ़वा : एम.के.पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैनवास पर भरे अपनी कल्पनाओं के रंग। एम.के. पब्लिक स्कूल, दलेली गढ़वा में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न थीम जैसे महिला सशक्तिकरण, फोन का उपयोग न करना, पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, चंद्रयान आधारित चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में हर कक्षा से एक विजेताओं का जूरी मेंबर के द्वारा चयन किया गया।
प्रतियोगिता में एम.के पब्लिक स्कूल के बालक छात्रावास से सचिन एवं बालिका छात्रावास से सोनाक्षी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता उपरांत विजेता सरजील, सुशांत, सना परवीन, संजीवन, सोनाक्षी, सचिन, तमन्ना, पलक, सृष्टि, अनमोल, सुशीला, नाजमीन को सम्मान सह पुरस्कार प्रिंसिपल संजय सरकार, डायरेक्टर, शिक्षक राजेश, अजीत, दानिश आलम, सुजीत, राजू मिश्रा, अजीत पांडे, रिंकू, रूमा, गुनगुन, प्रीति, खुशी के द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिता के अंत के समापन अभिभाषण में प्रिंसिपल संजय सरकार द्वारा पाब्लो पिकासो का कोट् "एवरी चाइल्ड इस एन आर्टिस्ट" को हाईलाइट करते हुए बच्चों के जीवन में चित्रकला का महत्व एवं उद्देश्य को रेखांकित किया। साथ ही साथ बच्चों को आने वाले समय के प्रतियोगिता जैसे गिटार कंपटीशन, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपटीशन, स्पोर्ट्स कंपटीशन, ड्राइंग कंपटीशन के लिए तैयार रहने को निर्देश दिया।