गढ़वा : राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में 05 प्रशिक्षण हालों में माइक्रो ऑब्जर्वर (सूक्ष्म पर्यवेक्षक) का प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में 40 - 40 का बैच बनाकर सभी प्रशिक्षण हालों में प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में 200 माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम मशीन सील करने, ईवीएम हैंडसऑन करने, मॉक पोल को पूरी करने के बारे में बताया गया। साथ ही उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया एवं जिन बिंदुओं पर अक्सर गलती होती है, उन पर विशेष फोकस किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक के द्वारा सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षक को बताया गया कि वे मतदान दल के सदस्य नहीं है।
वे उनके कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे और अपना रिपोर्ट सीधे सामान्य पर्यवेक्षक को देंगे।

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण सामान्य पर्यवेक्षक रम्या मोहन मुददत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग मतीयस विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, डीआरडीए के नाजिर कुमार गौरव, सहायक तकनीकी पदाधिकारी कमलेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, नंदकिशोर चौबे, अखिलेश प्रसाद, नीरज कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, नवीन कुमार तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, सुनील कुमार तिवारी, सतीश कुमार चौबे, शांतनु चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, बलदेव कुमार मिश्रा, चंद्रदेव सिंह, हरिनंदन त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सभी प्रशिक्षक अपने-अपने प्रशिक्षण हॉल में प्रशिक्षण दिए।