बरडीहा : बरडीहा थाना पुलिस नें छापामारी कर अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर बरडीहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ गोपनीय सुचना के आधार पर शनिवार को छापामारी कर विभिन्न ब्रांड के 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।
जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोल्हुआ गांव निवासी चंदन कुमार गुप्ता तथा उसका साला प्रिंस कुमार गुप्ता दोनों मिलकर किराना दुकान के आड़ में अवैध रूप से विदेशी शराब का धंधा करते हैं। छापामारी के बाद दुकान से अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब ₹49 बोतल बरामद किया गया, तथा दुकानदार चंदन कुमार गुप्ता तथा उसका साला कांडी निवासी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।
प्रिंस कुमार गुप्ता अपने जीजा के साथ रहकर कोल्हूआ में यह धंधा कर रहा था।
इधर थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि यह छापामारी एस आई मृत्युंजय कुमार एवं पुलिस बल के साथ किया गया। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है तथा दोनों साला-बहनोई को मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेजा जाएगा।