whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270753
Loading...


जागरूकता अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषाहार की जानकारी

location_on गढ़वा access_time 07-Sep-20, 04:37 PM visibility 660
Share



जागरूकता अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषाहार की जानकारी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पोषण माह के तहत जिले भर में चलाए जा रहे पोषण अभियान के अंतर्गत आज जिले के छतरपुर पंचायत के पिपराखुर्द आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर किशोरी बालिकाओं के द्वारा पोषण से संबंधित रंगोली बनाई गई। महिला पर्यवेक्षिका शिमला सिंह एवं राणा तबस्सुम द्वारा संबंधित क्षेत्र के गर्भवती एवं धात्री माताओं के घर जाकर उन्हें पोषण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि इस समय में महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, हरी सब्जियां दूध, दही, मांस, मछली, अंडा का बराबर सेवन करते रहें। मौके पर लाभार्थी गुंजा कुमारी की मातृत्व वंदत योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री की गई, जिसके अंतर्गत उन्हें 5000 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
उक्त अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के आसपास पौधा रोपण का कार्य भी संपन्न किया गया। बताते चलें कि पोषण माह से संबंधित जागरूकता अभियान की थीम पोषण के पांच सूत्रों पर आधारित है। ऐसे में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को इस संदर्भ में जागरूक किया गया। विदित हो कि पोषण अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा पोषण से संबंधित संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। जिला अंतर्गत पोषण अभियान के तहत सभी प्रखंडों के विभिन्न गांव में प्रभावशाली माध्यम से आम जनों के बीच उचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। साथ ही विशेषकर बच्चों/किशोरियों/गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर एवं उचित पोषण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके अलावा पौष्टिक आहार यथा हरी सब्जियां उचित पौष्टिक चीजों से बनाए गए सेरेलैक व अन्य पौष्टिक भोजन के लाभ से संबंधित जानकारी दी जा रही है। पोषण से संबंधित शपथ ग्रहण कराते हुए सभी से सही पोषण देश रौशन का संकल्प लिया जा रहा है साथ ही बच्चों को अन्नप्राशन के साथ महिलाओं की गोद भराई भी कराई जा रही है। इसी के निमित्त बेलचांपा में भी रंगोली बनाई गई, पोषण के तहत शपथ दिलाया गया, गोद भराई का कार्यक्रम किया गया वहीं कांडी प्रखंड में भी पोषण अभियान के तहत सेविका, सहायिका, एएनएम के द्वारा कार्यक्रम कराया गया तथा पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका शिमला सिंह एवं राना तबस्सुम सेविका रंजीत पांडे, कुसुम देवी, सुनीता देवी, सहायिका धर्म शिला देवी, प्रमिला देवी आदि लोग उपस्थित।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play