गढ़वा : गढ़वा-चिनियां मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो की धक्के से एक महिला घायल हो गई। घायल मेराल थाना क्षेत्र के कारकोमा गांव निवासी कृष्ण कांत तिवारी की पत्नी शारदा देवी का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में बताया गया की उक्त घायल महिला करुआ गांव से अपने बेटी के घर पेश्का गांव से टैंपू से उतरकर पैदल झोतर गांव जा रही थी। उसी बीच बवई नदी के पास पीछे से एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद आस पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना में उक्त महिला ने शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।