गढ़वा : गढ़वा भंडारिया मार्ग पर बुधवार की रात्रि बोलोरो गाड़ी दुर्घटना में चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के झुमड़ी गांव निवासी हरि सिंह का पुत्र मुखलाल सिंह, उसका भाई शिव कुमार सिंह, स्वर्गीय बरत सिंह का पुत्र बीरबल सिंह, भोजपुर गांव निवासी दुलारचंद गुप्ता का पुत्र अनुज गुप्ता, खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी गांव निवासी जोखू सिंह का पुत्र सरवन सिंह, माझिआँव थाना क्षेत्र के रानताली गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी सिंह का पुत्र नानहु सिंह एवं उत्तर प्रदेश के कोण थाना क्षेत्र के बगेसोती गांव निवासी रामजतन सिंह का पुत्र बिहारी सिंह आदि के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Advertisement
घटना के संबंध में मुखलाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा का शादी समारोह था सभी लोग एक बोलेरो पर सवार होकर अपने घर से वनरसिया गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान भंडारिया बाजार से पीछे ही चालक को नींद आने के कारण बोलोरो गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसमें बोलेरो चालक अनूप गुप्ता सहित बोलेरो पर सवार सभी लोग घायल हो गए घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
◼️एक अन्य घटना में गढ़वा नगर उंटारी मार्ग पर गुरुवार को खोरीडीह गांव के पास कार व बस के टक्कर में कार पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मोहन राम का पुत्र गौतम कुमार, उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी एवं उसका भाई नितेश कुमार का नाम शामिल है।
Advertisement
सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है
घटना के संबंध में गौतम कुमार ने बताया कि सभी लोग एक कार पर सवार होकर अपने ससुराल खरसोता थाना क्षेत्र के भारत पहाड़ी गए हुए थे। वापस लौट के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के खोरीडीह गांव के पास आदित्य बिरला स्कूल के बस ने उनके कार में टक्कर मार दिया इससे कार पर सवार तीनों लोग घायल हो गए घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
◼️ इधर, गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के चूतरू गांव निवासी नूरशाद अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नूरसाद अंसारी अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांडू बाजार गया हुआ था।
Advertisement
इसी क्रम में बांडू बाजार के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद उसे रंग का स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
◼️एक अन्य मामले में गढ़वा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गगनकेरी गांव निवासी पीर मोहम्मद की पत्नी जबीना खातून 22 वर्ष ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में मृतका के भाई गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी जफर अंसारी ने आरोप लगाया है कि जबना खातून की शादी लगभग 8 महीना पूर्व पीर मोहम्मद के साथ हुआ था। इसके बाद से उसे ससुराल के लोगों द्वारा काफी प्रताड़ित किया जाता था।
Advertisement
इसके अलावे जबीना खातून का पति पीर मोहम्मद उसे बार-बार मारपीट भी किया करता था।उन्होंने बताया कि एक हफ्ता पूर्व उसे गढ़वा में अकेले छोड़कर उसका पति भाग गया था। इसके बाद इसकी जानकारी मिलने के बाद उसका भाई उसे अपने घर नवादा गांव लाया था।
गुरुवार के 11:30 बजे जबीना खातून ने अपनी मायके नवादा में घर के वेंटीलेटर में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।