whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324709 readers visited
Loading...

Advertisement

मानसून से पहले पूरे जिले में मलेरिया को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान : सिविल सर्जन

location_on गढ़वा access_time 25-Apr-24, 06:41 PM visibility 760
Share



मानसून से पहले पूरे जिले में मलेरिया को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान : सिविल सर्जन
दीप प्रज्वलित करते सिविल सर्जन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व मलेरिया दिवस को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल गढ़वा के ओपीडी हाल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, जिला भीबीडी पदाधिकारी डा. पुष्पा सहगल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश सिंह, जिला महामारी विशेषज्ञ डा. संतोष कुमार मिश्रा, जिला भीबीडी सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मलेरिया उन्मूलन को लेकर शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला भीबीडी सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि गढ़वा जिला में मलेरिया नियंत्रण में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसे लगातार बनाये रखते हुए आज संकल्प लेने की आवश्यकता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के बाद जिले में मलेरिया से मृत्यु का आंकड़ा शून्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों वितरित मेडिकेटेड मच्छरदानी के प्रयोग के कारण भी मलेरिया के मामले कम हुए हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि अभी भी सीएचसी भंडरिया एवं मझिआंव के अंतर्गत गांवों में मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। इन क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मलेरिया नियंत्रण को सफल बनाने का प्रयास है। जबकि मानसून से पहले पूरे जिले में मलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलेरिया की जांच एवं दवा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में निश्शुल्क उपलब्ध है। बुखार होने पर लोग अपने गांव की स्वास्थ्य सहिया या नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र में संपर्क करें।
Advertisement
वहां से मरीज की जांच एवं इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जबकि रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। मौके पर सदर अस्पताल के सहायक विमलेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह समेत एएनएम, जीएनएम एवं आम लोग भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play