भंडरिया : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के कूटकू गाँव के जंगल मे एक महिला की हत्या अज्ञात लोगो के द्वारा कर दी गई। महिला की हत्या पत्थर से कूचकर किया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात महिला के शव बरामद किया गया है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चन्दन कुमार सिंह ने बताया कि कुटकु जंगल में एक अज्ञात महिला का शव होने का सुचना प्राप्त हुआ। सुचना के आलोक में भंडरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की तथा शव को अपने कब्जे में करते हुए अंतपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढवा भेज दिया है। महिला की शव के चेहरे को पुरी तरह से पत्थर से कुचे जाने के कारण उक्त महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना की उद्वभेदन में लग गई है। भंडरिया थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना आम हो गई है।