whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162352 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

शहीदों का सदैव स्मरण हमारी परंपरा : कुलदीप

location_on गढ़वा access_time 25-Apr-24, 10:20 AM visibility 706
Share



शहीदों का सदैव स्मरण हमारी परंपरा : कुलदीप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के गरनाहा निवासी शहीद सिपाही जीडी आशीष कुमार सिंह 3/08/2010 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुए थे। कार्मिक की प्रथम तैनती केरिपुबल के 74 बटालियन में हुई थी जो कि छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र नरसापुरम, बुरकापाल, द्रोणापाल जिला सुकाम में स्थित है। उक्त वाहिनी में तैनाती के दौरान दिनांक 24/04/2017 के डी 74 बटालियन अपने एओआर की सुरक्षा हेतु गस्त पर निकली थी। जिसमें शहीद सिपाही / जीडी आशीष कुमार सिंह भी सम्मिलित थे। लगभग 14:30 बजे नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर घेराबंदी कर आत्मघाती हमला किया गया। नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ 90 मिनट तक चली। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों पर भारी मात्रा में गोला-बारूद से हमला किया गया।
Advertisement
जबावी कार्यवाही में शहीद सिपाही जीडी आशीष कुमार सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए डटकर मुकाबला किया जिसके कारण नक्सलियों के बड़े मुनसूबे विफल हुए अंततः शहीद सिपाही / जीडी आशीष कुमार सिंह ने इस भीषण लड़ाई में देश के लिए अपने प्राणों की आहुती दे दी। आज की तारीख को स्मरण करते हुए सीआरपीएफ के 172 बटालियन के कुलदीप कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी गढ़वा जिले से संबद्ध सी०आर०पी०एफ० के शहीद सिपाही / जीडी आशीष कुमार सिंह के परिजनों से उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की, उनका कुशल क्षेम जाना और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व श्रद्धा अर्पित किया। शहीद सिपाही जीडी आशीष कुमार सिंह के गॉव गरनाहा (टोलरा) विद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण गया।
Advertisement
इस मौके पर 172 बटालियन के निरी / जीडी रतन सिंह व कार्मिक एवं शहीद सिपाही जीडी आशीष कुमार सिंह के परिवारजन सहित गांव गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play