whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160893
Loading...


टेंपो व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा access_time 24-Apr-24, 06:41 PM visibility 683
Share



टेंपो व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा रंका मार्ग पर बुधवार की सुबह टेंपो व पिकअप के टक्कर में टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश भुईया का पुत्र सुरेंद्र कुमार भुईया 15 वर्ष बताया गया है। वहीं घायल पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र महेश सिंह एवं पलामू के ही नवा थाना क्षेत्र के राजदिरिया गांव निवासी विनय सिंह का पुत्र संजय सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि जमारी गांव से बारात रंका थाना क्षेत्र के बाहाहारा गांव गया था।
लौटने के दौरान नारायणपुर स्थित बाईपास के पास एक पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दिया। टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी को गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र कुमार भुइया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार भुईया को शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग घायल गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गोदरमाना स्थित कनहर नदी के पास दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
घायलों में छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ढोडी मरमा गांव निवासी धनपत चरकट कोरबा का पुत्र अवधेश चरकत कोरबा एवं उसकी नानी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के धर्मी गांव निवासी रामवृक्ष शिशिर की पत्नी रजमतीया कुंवर के नाम शामिल है। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल अवधेश की मां देव पतिया ने बताया कि अवधेश अपने घर से मोटर साईकिल पर सवार होकर रंका थाना क्षेत्र के बांडू गांव ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में ही उसका ननिहाल है, वहाँ रुक कर अपनी नानी राजमतिया कुंवर को भी अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर पत्नी को दिखाने के लिए अपने ससुराल ले जा रहा था। इसी दौरान कनहर नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने इसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।
इससे दोनों गिरकर घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play