whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162377 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पलामू कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त प्रधान सहायक का निधन

location_on कांडी access_time 24-Apr-24, 06:20 PM visibility 698
Share



पलामू कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त प्रधान सहायक का निधन
मोती बाबू की फाइल फोटो


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : पलामू कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त प्रधान सहायक सह कांडी के अधौरा गांव निवासी मोती बाबू का आकस्मिक निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। अपने रांची स्थित आवास पर मंगलवार की देर शाम 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव निवासी सेवानिवृत्त रेंज अफसर स्व. ठाकुर कमला प्रसाद सिन्हा के पुत्र, रिटायर एलडीएम ललित मोहन प्रसाद के छोटे भाई, पत्रकार प्रियरंजन एवं राम रंजन के बड़े भाई तथा बिंदास न्यूज़ गढ़वा के निदेशक पत्रकार आशुतोष रंजन के बड़े पापा प्रतिभा रंजन प्रसाद उर्फ मोती बाबू का आकस्मिक निधन हो गया। राजस्व संबंधी मामलों के जानकार व मिलनसार व्यक्ति के अचानक निधन को लेकर मोहल्ले व गांव में मातम पसरा है।
Advertisement
वह पलामू कलेक्ट्रेट के विभिन्न प्रभागों में बतौर प्रधान सहायक वर्षों तक पदस्थापित रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पलामू के चैनपुर एवं गढ़वा जिला के भवनाथपुर अंचल में भी सेवा दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम अपने वास्तु विहार स्थित आवास में वे लगभग ठीक-ठाक थे। अचानक वह संज्ञाहीन हो गए। उन्हें तत्काल एचईसी पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले कई घंटों में परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बतौर पदाधिकारी पदस्थापित उनका पुत्र अमिताभ रंजन परिवार सहित सेवा विमान से रांची पहुंचा। छोटी लड़की भी दिल्ली से सेवा विमान से रांची आई।
Advertisement
इधर सभी भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य रांची पहुंच गए। इसके बाद बुधवार को तीसरे पहर स्वर्णरेखा नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र अमिताभ रंजन ने पिता को मुखाग्नि दी। मोती बाबू के निधन पर कई अधिकारियों व सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play