गढ़वा : जिले के रंका थाना क्षेत्र के घासेदाग गांव में बिजली के पोल पर तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में विगान सिंह का पुत्र सुदेश सिंह, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी का नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में प्रमिला देवी ने बताया कि उसके घर का बिजली का तार पोल से टूटकर नीचे गिर गया था। जब उस तार को जोड़ने के लिए गये तो अमित सिंह उसे जोड़ने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोक झोक हो गई। इसके बाद, अमित सिंह, सत्यनारायण सिंह, अंग्रेज सिंह, अकबर सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, गुरदेव सिंह, विकास सिंह आदि ने मिलकर उक्त चारों के साथ मारपीट किया।
समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।