खरौंधी : खरौंधी मंडल भाजपा के अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा को कार्यवाही को सौंपते हुए स्वागत किया।
जबकि इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता बसंत कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ राम तथा विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार दास ने उम्मीद जताया है कि नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में खरौंधी प्रखंड में भाजपा मजबूती से उभरेगा।
वही संध्याकर विश्वकर्मा ने अपने सभी भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाने का काम किया, कहा कि मैं इस पद पर जब तक रहूंगा, मेरे तरफ से कुछ भी कमी नहीं होगा। मैं इसके लिए दृढ़ संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार दास, बुधनाथ प्रसाद गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता, बसंत कुमार यादव, बुटल राम, जितेंद्र प्रसाद यादव, शंभू प्रसाद द्विवेदी, अवधेश कुमार पासवान, करमचंद मेहता, रामखेलावन पासवान आदि लोग मौजूद थे।