whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26500267
Loading...


वर्ल्ड टेबल टेनिस डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन... अर्णव, आयुषी, मयंक, इशिका एवं हर्षित बने चैंपियन

location_on गढ़वा access_time 23-Apr-24, 06:30 PM visibility 664
Share



वर्ल्ड टेबल टेनिस डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन...
अर्णव, आयुषी, मयंक, इशिका एवं हर्षित बने चैंपियन
विजेता प्रतिभागियों के साथ संघ के पदाधिकारीगण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वर्ल्ड टेबल टेनिस डे के अवसर पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सामुदायिक भवन वन विभाग के परिसर में एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह प्रतियोगिता के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, अशोक कुमार दुबे, नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, जेपीएस सेंट्रल स्कूल के निदेशक चन्द्र भुषण सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए अलख नाथ पांडेय ने कहा कि गढ़वा जिला में टेबल टेनिस के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, हम सबका लक्ष्य गढ़वा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकाला है।
अध्यक्ष ने कहा कि कम संसाधन में खिलाड़ी अपनी मेहनत के बदौलत जिस मुकाम तक पहुंचे हैं अगर उन्हें और बेहतर संसाधन उपलब्ध करा दिया जाए तो निश्चित ही यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भी मेडल प्राप्त करेंगे। नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जिस प्रकार की भी सहायता की आवश्यकता होगी सरकार आपके साथ है और जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने में हमारी जब भी जरूरत हो आप कहें मैं आपके साथ हूं। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 11 बालक वर्ग में अर्णव कुमार दुबे ने खेसारी लाल नंदन को 2-0 से, बालिका वर्ग में पलक ने नंदिनी को 2-0 से, अंडर 13 बालिका वर्ग में आयुषी कुमारी ने मानवी चौबे को 2-0 से, अन्डर 15 बालक वर्ग में मयंक राज ने अर्णव राज पांडेय को 2-0 से, अंडर 15 बालक वर्ग में रोशन कुमार गुप्ता ने अनिमेष मिश्रा को 2-1 से, अंडर 15 बालिका वर्ग में इशिका कुमारी ने सुहाना खान को 2-0 से, अंडर 17 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय ने उज्जवल कुमार को 2-0 से, बालिका वर्ग में आयुषी कुमारी पांडेय ने अंजली कुमारी को 2-1 से हराकर किताब पर कब्जा जमाया।
मौके पर बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक सुशील तिवारी, एनटीसीए के प्रधानाध्यापक अभय कुमार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play