whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179581
Loading...


35 लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद्द

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-24, 03:57 PM visibility 744
Share



35 लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद्द


गढ़वा check_circle
संवाददाता



आर्म्स एक्ट 1959 तथा आर्म्स रूल 2016 का उल्लंघन के मामले में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने 35 अनुज्ञप्तिधारियों का शस्त्र लाइसेंस किया रद्द गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा जिले में 16 मार्च 2024 से आदर्श आदर्श आचार संहिता प्रभावशाली है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत गढ़वा जिले में स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संपन्न करने के लिए निरंतर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के सभी निर्गत शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शास्त्रों को थाना अथवा गन हाउस में जमा करने हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी गढ़वा शेखर जमुआर के स्तर से आदेश जारी किया गया एवं शस्त्र को जमा करने को कहा गया था।
इसके बावजूद कुछ अनुज्ञप्ति धारी द्वारा शस्त्र जमा नहीं किया गया। जिसके पश्चात आर्म्स एक्ट 1959 तथा आर्म्स रूल 2016 का उल्लंघन के तहत पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे द्वारा ऐसे अनुज्ञप्ति धारी का शस्त्र अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की गई। उक्त अनुशंसा के आलोक में आर्म्स एक्ट की धारा 17 3(b) के तहत उपायुक्त- सह-जिला दंडाधिकारी द्वारा ऐसे कुल 35 अनुज्ञप्तिधारियों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इनमें मुख्य रूप से सुनील कुमार उपाध्याय, विनय पांडे, गोपाल कृष्ण चौबे, प्रदीप कुमार महतो, मोहम्मद रशिद खान, नागेंद्र प्रसाद केसरी, संजय कुमार उपाध्याय, जयप्रकाश गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, केश्वर तिवारी, नागेन्द्र नाथ धर दुबे, जय किशोर शुक्ला, राजेश्वर तिवारी, द्वारिका प्रसाद केसरी, प्रभाकर चौबे, अनीता देवी, डॉ जितेंद्र सिंहा, मोहम्मद शरीफ, रंगनाथ पांडे, चंद्रशेखर प्रसाद मेहता, सुनील पांडे, बलेंद्र कुमार सिंह, जयराम महतो, राम विनय सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, नीलम प्रताप देव, राजमणि प्रताप देव, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, सूरजमणी सिंह, कंचन मणी सिंह, अनिरुद्ध पांडे, अजय कुमार चंद्रवंशी, बाबूराम शुभग सिंह, गिरिवर पांडे, मोहम्मद असलम अंसारी का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play