बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में नगर उंटारी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने कोरोना वायरस जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड के निमियाडीह गांव में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणो के बीच जागरूकता अभियान चलाया तथा मास्क का वितरण किया।
स्वयंसेवक अभिषेक चौबे ने लोगों से घर में रहने, अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाने, समय-समय पर अपने हाथ साबुन पानी अथवा सेनीटाइजर से 40 सेकंड तक धोने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने, एक दूसरे से कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखने की अपील किया।
स्वयंसेवक ने लोगों से कहा कि 2 गज की दूरी से कोरोना दस गज दूर भागेगा।
उन्होंने फिट इंडिया यूथ क्लब कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दिया। उन्होंने ग्रामीणों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए योग, व्यायाम, साइकिलिंग, रनिंग के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवक ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है। अगर हम खुद को फिट रखते हैं, तो हमारा शरीर किसी भी बीमारी वायरस से ग्रसित नहीं होगा।
इस अवसर पर भगत सिंह युवा मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान, प्रदीप टोप्पो, सुनील कुमार, पप्पू कुमार, संतोष कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।