whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172798 readers visited
Loading...

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण की रक्षा के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया जागरूक

location_on गढ़वा access_time 22-Apr-24, 03:35 PM visibility 697
Share



पर्यावरण संरक्षण की रक्षा के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया जागरूक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जागरूकता अभियान ही भविष्य के लिए बनेगा वरदान। आइए हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को दें सन्देश। अधिकाधिक पेड़ लगाएं पृथ्वी को गर्म होने से बचाएं। आज विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रार्थना सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे प्रत्येक 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिक सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 22 अप्रैल को अधिकारिक तौर पर विश्व पृथ्वी दिवस घोषित किया।
Advertisement
विश्व पृथ्वी दिवस एक ऐसा दिवस है जिस दिन दुनिया भर में पृथ्वी और उसके पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। पृथ्वी हमारी मां है, जिसकी ममता के आंचल में हर नर-नारी के जीवन की रचना होती है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की समान रूप से जिम्मेदारी है। पृथ्वी जितनी ही समृद्ध रहेगी प्रकृति उतना ही प्रसन्न रहेगा। मानवीय क्रिया कलापों के कारण धरती के तापमान में वृद्धि लगातार हो रही है। महासागर, नदियां पहाड़, खेती सभी जगह प्रकृति कराह रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी हांफने लगी है। अभी समय है चेतने और सुधरने का, नहीं तो संकट इतना गंभीर हो जाए‌गा कि उससे निबटना मुश्किल हो जाएगा। भौतिकवादी जीवन शैली को छोड़ना होगा, खाने-पीने की चीजों को बर्बाद होने से बचाना होगा।
Advertisement
आज हम सभी पर्यावरण के अंसतुलन का सीधा असर अपने दैनिक जीवन में महसूस कर रहे हैं। पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है, जहां जीवन है। पूरे विश्व के सामने आज तीन गम्भीर चुनौतियां हैं-जलवायु परिवर्तन, प्रकृति एवं जैव विविधता का ह्रास तथा प्रदूषण और कचरा इसका असर जीवन प्रणाली को प्रभावित किया है। बहुत से जीव विलुप्तप्राय की स्थिति में पहुंच गए हैं।बच्चों के माध्यम से सामाजिक स्तर पर यह आह्वान किया गया कि -आइए हमसभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण को एक आंदोलन का स्वरूप दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर, खुशीद आलम, मुकेश भारती, वीरेन्द्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, सुषमा तिवारी, रिजवाना शाहीन, संजीव कुमार, सरिता दुबे,आदि की भूमिका मुख्य रूप से सरहानीय रही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play