गढ़वा : आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गढ़वा निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह छोटन को पार्टी का केन्द्रीय सचिव मनोनीत किया है। जिस पर गढवा जिला प्रभारी सह पलामू लोकसभा प्रभारी सतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि छोटन को केन्द्रीय सचिव बनाये जाने से गढवा जिला में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। लगातार गढ़वा जिला में मिलन समारोह में अन्य दलों को छोड़कर आजसू पार्टी मे शामिल होने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
बधाई देने वालों मे गढवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, केन्द्रीय सचिव शंकर विश्वकर्मा, डॉ अफजल अंसारी, दशरथ चौधरी, संतोष केशरी, रबिन्द्र नाथ ठाकुर, डॉ इस्तयाक राजा, जय राम पासवान, चम्पा देवी, महिला जिलाध्यक्ष रीता देवी, पूजा शर्मा, विकास चन्द्रवंशी आदि का नाम शामिल है।