रमना (गढ़वा) : थाना क्षेत्र से होकर गुजरी एनएच 75 पर मध्य विद्यालय बहीयार खूर्द के समीप सोमवार के दोपहर आटो और मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक श्री बंशीधर नगर के कोल्हुआ निवासी रामनाथ चंद्रवंशी के 30 वर्षीय पुत्र राकेश चंद्रवंशी और नरही निवासी मुनु राम के 40 वर्षीय पुत्र जगरनाथ राम घायल हो गए।
मौके मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहां पर राकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।