भवनाथपुर : बीएसएल सेल, बोकारो स्टील प्लांट के भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान के सीएसआर के तहत शनिवार को अरसली उत्तरी पंचायत के झुमरी प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कियश गया। इस शिविर में 210 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माइंस अस्पताल के अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, सीएसआर विभाग के प्रभारी भगवान पाणिग्राही ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सेल भवनाथपुर खदान अस्पताल के अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार राम ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
मौके पर डॉ विजय कुमार राम ने कहा कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सेल भवनाथपुर के महाप्रबंधक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया है।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों और स्कूली छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है।
मौके पर माइंस अस्पताल के मुकेश दुबे, अनिला मिंज, सरोज कुमारी, सुशील कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।