whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189918
Loading...


आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश हैं लोग

location_on चिनियां access_time 20-Apr-24, 05:11 PM visibility 663
Share



आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश हैं लोग


चिनियां check_circle
संवाददाता



चिनियां : चिनियां थाना क्षेत्र के रंका रोड स्थित बड़का नाला के पास जंगल में शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे जंगली हाथियों ने चिनियां के चिरका टोला निवासी दशरथ सिंह, उम्र 57 वर्ष को कुचलकर मार डाला है, जिनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चिनियां वन विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का ज्याजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि हम सभी परिवार रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे, तभी महुआ चुनने के दौरान ही हाथियों ने मेरे पिता को कुचल कर मार डाला। हम लोग अपने आंखों से देखते रह गए, लेकिन अपने पिता को बचा नहीं पाए।
डर के कारण हम लोग वहां से अपनी जान बचाकर भागे और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही सैंकडों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व वन विभाग को दी गई। हाथियों की संख्या लगभग 10 से 15 बताई गई। हाथी अभी भी चिनीयां चिरका के जंगल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दहशत से आम ग्रामीणों में काफी डर देखा जा रहा है। जबकि बीते रात ही हाथियों ने चिरका गांव निवासी अवधेश भुइंया के खपरैल घर को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया था। पूरे परिवारजन अपने जान को बचाकर किसी तरीके से घर से भागे। पूछे जाने पर गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतक के परिजन को श्राद्ध कार्य के लिए ₹10000 के सहायता राशि दी गई है व मुआवजे की चार लाख रुपए की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद अवीलंब परिजनों को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बेवजह लोग जंगल में न जाएं, व हाथियों से छेड़छाड़ ना करें। जबकि हाथियों को भगाने की बात पूछे जाने पर चुप्पी साथ गए। बताते चलें कि पिछले 9 महीने से हाथियों का चिनियां थाना क्षेत्र मे आतंक है। हाथी लगातार जान-माल का नुकसान पहुंचा रहे हैं और ग्रामीणों के द्वारा लगातार हाथियों को भगाने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद भी विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
अभी तक हाथी दो दर्जन मकान को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं जबकि कई पशुओं को भी कुचलकर मार डाला है तथा किसानों के फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसान व आम ग्रामीण काफी चिंतित है। मौके पर चिनियां पुलिस मौके पर प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार, प्रेमचंद दास, विपिन कुमार, हेमंत लकड़ा, चिनियां पुलिस सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार राणा, एएसआई कृष्ण कुमार शाह, राधेश्याम राम, सुखराव उरांव, सहित पुलिस बल के जवान व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play