भवनाथपुर : मुख्य पथ के एचपी पेट्रोल पम्प के समीप बीती रात्रि एक बाईक और साइकिल के बीच हुए टकराव में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जहां आयुष चिकित्सक अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल मकरी बसेरिया लेवा निवासी नरेश सिंह के पुत्र छोटे लाल सिंह को गढ़वा रेफर कर दिया है।
जबकि अन्य घायल खरौंधी करीवाडीह निवासी श्रवण ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार, पाटन थाना नवडीहा निवासी बुद्धि राम के पुत्र आयुष कुमार और बसेरिया लेवा निवासी सुदेश्वर पाल का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात्रि एक साइकिल पर सवार सुदेश्वर पाल और छोटे लाल सिंह भवनाथपुर आ रहे थे।
जबकि एक बाईक से गोलू ठाकुर और आयुष कुमार श्री बंशीधर नगर से भवनाथपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।