भवनाथपुर : वन विभाग के टीम के द्वारा सोमवार की सुबह गुप्त सूचना पर पाचाडुमर के कमदरवा सोन नदी घाट पर बिहार से लाकर रखा हुआ 16 बोटा बेशकीमती लकड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की है।
यह जानकारी देते हुए वनपाल ओमप्रकाश उरांव ने बताया कि पेट्रोलिग़ के दौरान कमदरवा सोन नदी घाट पर छुपाकर रखा हुआ, लकड़ी की सूचना के बाद केतार थाना के प्रभारी जयनाथ उरांव के साथ पुलिस बल के साथ छापेमारी कर लकड़ी जब्त कर भवनाथपुर वन परिसर में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी में बीया, चिलबिल, करम और सखुआ के कीमती लकड़ी है। इस मामले की जांच की जा रही है। छापेमारी अभियान में वनपाल के साथ वनरक्षी सचित कच्छप और निशांत कुमार शामिल थे।