whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193103
Loading...


मंत्री ने भगवान राम का राजतिलक कर उतारी आरती

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-24, 10:30 PM visibility 671
Share



मंत्री ने भगवान राम का राजतिलक कर उतारी आरती
कार्यक्रम में शामिल मंत्री


गढ़वा check_circle
संवाददाता



पशु पक्षियां से प्रेम के कारण शबरी ने नहीं की विवाह : प्रपन्नाचार्य गढ़वा : गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में चल रहे रामकथा यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दिन की कथा में सुंदरकांड, लंकाकांड और उतरकांड में वर्णित विभिन्न प्रसंगों का सारगर्भित विवेचन पूज्य सन्त प्रपन्नाचार्य जी ने किया। कथा के अन्तिम दिन राम राज्याभिषेक की जीवन्त झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद व मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भगवान राम का राजतिलक कर एवं आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि वन गमन के दौरान भगवान श्री राम ने कई ऋषि मुनियों के दर्शन किए तथा उनका उद्धार भी किया।
भारद्वाज जी ने उन्हें वन मे जाने का मार्ग, वाल्मिकी जी ने रहने का स्थान तथा अगस्त मुनि ने राक्षसों के संहार के लिए विविध दिव्यास्त्र दिए। एक ऋषि जो दक्षिण भारत में रहते थे। वनवास के समय श्रीराम दर्शनार्थ ऋषि सर्वभंग के आश्रम पर गये। यह समाचार पाकर इन्होंने इन्द्र के साथ ब्रह्मलोक न जाकर, राम दर्शन को ही उत्तम समझा और श्रीराम के सामने ही योगाग्नि से अपने शरीर को भस्म कर दिव्य धाम को गये थे। उन्होंने कहा कि सुतीक्ष्ण अगस्त्य मुनि के शिष्य थे। एक दिन सुतीक्ष्ण मुनि ने सुना कि श्रीराम उनके आश्रम की ओर आ रहे हैं। ये सुनते ही सुतीक्ष्ण का उत्साह बहुत बढ़ गया। आगे प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि शबरी भील समाज से थी। भील समाज में किसी भी शुभ अवसर पर पशुओं की बलि दी जाती थी, लेकिन शबरी को पशु-पक्षियों से बहुत स्नेह हुआ करता था।
इसलिए पशुओं को बलि से बचाने के लिए शबरी ने विवाह नहीं किया और ऋषि मतंग की शिष्या बन गई। शबरी ने ऋषि मतंग से धर्म और शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त की। राम ने शबरी को भक्ति के नौ प्रकार बताए। इनमें पहली भक्ति संतों का सत्संग, दूसरी भक्ति मेरे कथा प्रसंग में प्रेम, तीसरी भक्ति अभिमानरहित होकर गुरु के चरण कमलों की सेवा और चौथी भक्ति यह है कि कपट छोड़कर मेरे गुण समूहों का गान करें। राम मंत्र का जाप और मुझमें दृढ़ विश्वास यही पांचवीं भक्ति है, जो वेदों में प्रसिद्ध है। सत्य को असत्य एवं असत्य को सत्य मान लेना ही माया है। राम सत्य हैं और संसार माया है। रावण और कुंभकर्ण जो पूर्व मे जय विजय थे उन्हें शाप से शीघ्र मुक्त होने के लिए कहा गया कि भगवान विष्णु से वैर मोल ले लो।
लंका विजय के बाद भगवान राम ने आदर पूर्वक वह राज्य रावण के भाई विभीषण को लौटाकर अपनी उदारता और दयालुता का परिचय दिया। भगवान राम ने लक्ष्मण को मरणासन्न रावण से सीख लेने के लिए भेजा। रावण लक्ष्मण से कहते हैं कि किसी शुभ या अच्छे काम को करने में कभी भी देर नहीं करनी चाहिए। लेकिन बुरे या अशुभ काम के प्रति जितना हो सके मोह वश में करे या उसे टालने का प्रयास करें। व्यक्ति को कभी भी अपनी शक्ति और पराक्रम का घमंड नहीं करना चहिए। कथा में सहयोग करनेवालों को अध्यक्ष चन्दन जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर द्वारिकानाथ पाण्डेय, अमित पाठक, सुखबीर पाल, अवधेश कुशवाहा, दिलीप कुमार पाठक, राजन पाण्डेय, मनीष कमलापुरी, नीतेश कुमार गुड्डू, अरुण दुबे, अमरेन्द्र मिश्रा, बृजेश, धनंजय पाण्डेय, संजय अग्रहरि, दीनानाथ बघेल, जयशंकर राम, बिकास ठाकुर, शान्तनु केशरी, श्रीपति पाण्डेय, रंजीत कुमार, कृष केशरी, राजा बघेल, पीयूष कुमार, गौतम शर्मा, शुभम कुमार, गोलू बघेल, सुदर्शन मेहता, अनिकेत गुप्ता, दुर्गा रंजन, हिमांशु रामू आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play