मझिआंव : जैक बोर्ड ने कक्षा दसवीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। झारखंड में इस बार भी बेटियों ने बोर्ड के इतिहास में टॉप किया है। मझिआंव नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा राशि कुमारी ने भी विद्यालय से टॉप की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य महताब आलम ने बताया कि विद्यालय में तीन छात्र बेहतर प्रदर्शन की है। जिसमें मझिआंव निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री राशि कुमारी ने 90.20 प्रतिशत मार्क लाकर पहला स्थान लाई है। वहीं खरसोता निवासी अरविन्द प्रसाद की पुत्री सोनी कुमारी 84.80 प्रतिशत ला कर द्वितीय एवं अखोरी तहले निवासी कृष्णा साह की पुत्री अंचला कुमारी 83.60 प्रतिशत ला कर तृतीय स्थान प्राप्त की है।
डॉ महताब आलम ने कहा कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के कामना की।