मेराल : शायर देवी धाम प्रांगण में गुरुवार की रात्रि चैता दुगोला का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने द्वीप प्रज्वलित करने के बाद पिता काटकर किया। मां शायर देवी धाम संचालन समिति द्वारा नवरात्रि की समाप्ति के बाद चैता दुगोला का भव्य आयोजन किया गया। ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि आज मुझे भी मां शायर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की चर्चा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में भगवान राम के द्वारा आदर्श दिए मार्गो का अनुसरण करना चाहिए जिससे खुद के साथ आने वाली पीढ़ी तथा समाज भी सुधरेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार होते हुए भी संपूर्ण मानवता को सही मार्गदर्शन तथा आसुरी शक्तियों एवं घमंड का नाश करने के लिए मानव रूप में अवतरित हुए।
उन्होंने मानव जाति को जात-पात उच्च नीच का भेदभाव को भूलकर आपस में समन्वय तथा प्रेम एवं भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
व्यास प्रदुमन परदेशी तथा रोशन राज के बीच जमकर चैता का गायन हुआ जिसका आनंद सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने रात भर लिया।
इस मौके पर देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत प्रेमचंद प्रसाद कृष्णा कुशवाहा विनोद प्रसाद मनोज जायसवाल झामुम जिला के अध्यक्ष तनवीर आलम खान प्रवक्ता धीरज दुबे प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद हरेंद्र चौधरी मुखिया रामसागर महतो मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी अजय प्रसाद गुप्ता सूर्य प्रकाश मुन्ना राम अशोक राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।