whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216636
Loading...


ऐतिहासिक होगा उलगुलान महारैली, गढ़वा से शामिल होंगे 25 हजार कार्यकर्ता : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-24, 06:21 PM visibility 730
Share



ऐतिहासिक होगा उलगुलान महारैली, गढ़वा से शामिल होंगे 25 हजार कार्यकर्ता : झामुमो


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रांची में आगामी 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान महारैली ऐतिहासिक होगा। इस महारैली में गढ़वा से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हांगे। सभी कार्यकर्ता विभिन्न बसों, चारपहिया वाहन आदि के माध्यम से रांची पहुंचेंगे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने शुक्रवार को शहर के चिनियां रोड स्थित होटल पद्मावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा मीठा जहर घोलकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। यदि जनता इसबार सचेत नहीं हुई तो मतदान के अधिकार से सभी को वंचित हो जाना पड़ेगा। भाजपा इस बार सत्ता में आयी तो अगली बार से चुनाव बंद कराने की तैयारी में है।
इस बार भी सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा चुनाव से ठीक पहले बेवजह जेल में बंद कर चुनाव को एकतरफा करने का प्रयास कर रही है। साथ ही भाजपा ने इडी, सीबीआई, चुनाव आयोग आदि सभी का दुरूपयोग कर अपने हित में कार्य करवा रही है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा चंदा दो, धंधा लो के तर्ज पर काम कर रही है। इस तरह से बहुत बड़ा स्कैम चलाया जा रहा है। किसी भी ठेका कार्य को अधिक स्टीमेट बनाकर कार्य कराया जा रहा है। दो लोग मिलकर सिर्फ गुजरात और गुजरातियों का ही भला चाहते हैं। उनकी शैली में सबका साथ और सिर्फ गुजरात का विकास है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा को जहां-जहां चुनाव हारने का डर है वैसे जगह झारखंड, दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनाव से ठीक पहले जबरन जेल में बंद करवा दिया यदि भाजपा में इतनी क्षमता थी तो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी चुनाव के बहुत पहले या बाद में करायी जा सकती थी।
उन्हांने कहा कि जो मीडिया हाउस भाजपा के खिलाफ आवाज उठाती है, उसके यहां छापामारी कराया जाता है। आज स्थिति यह बन गई है कि देश के सभी संवैधानिक तंत्रों को अपनी मुट्ठी में कर पुनः सत्ता पाने के लिए दुरूपयोग कर रही है। आज लोकतंत्र पूरी तरह से खतरा में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश की जनता को जागरूक होने की जरूरत है। भाजपा के काली करतूतों को समझते हुए जनता को लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर एकमात्र मकसद है किसी भी प्रकार से हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना। भाजपा देश एवं देशवासियों के लिए नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता के लिए काम करती है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा जुमलों के लिए जानी जाती है! वह नारों के माध्यम से मनोवैज्ञानिक माहौल बनाना चाहते हैं! जबकि कई चुनाव में जनता उन्हें धुल चटा चुकी है! वर्ष 2019 में भाजपा ने झारखंड में दावा किया था 65 पार सीट मिली 25 सीट, हरियाणा में दावा था 75 पार मिली 40 सीट, 2020 में दिल्ली में दावा था 45 पार मिली 8 सीट, 2021 में बंगाल में दावा था 200 पार मिली 77 सीट, तमिलनाडु में दावा था 118 पार मिली 4 सीट, 2023 में कर्नाटक में दावा था 130 पार मिली 66 सीट।
अब 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा नारा लगा रही है 400 पार परंतु 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली हैं। प्रेसवार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य शरीफ़ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अशर्फ़ी राम उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play