whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217878
Loading...


अल्पसंख्यक के द्वारा बनाया गया रामनवमी रथ, शासन-प्रशासन की रही पैनी नजर

location_on मझिआंव access_time 18-Apr-24, 07:32 PM visibility 676
Share



अल्पसंख्यक के द्वारा बनाया गया रामनवमी रथ, शासन-प्रशासन की रही पैनी नजर
भगवान श्री राम, सीता व लक्ष्मण के रूप में बाल कलाकार


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत एवं मझिआंव-बरडीहा प्रखण्ड क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। वहीं नगर पंचायत मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य जगहों से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। राधा कृष्ण मंदिर से श्री श्री 108 श्री बाबा केशव नारायण दास जी की अध्यक्षता में जो सुशोभित रथयात्रा निकाली गई जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा है। वहीं मझिआंव मुख्य बाजार में विभिन्न क्षेत्रों से विराट जुलूस निकाला। जिसमें श्री राधा कृष्ण मंदिर आखाड़ा, श्री राम जानकी आखाड़ा मझिआंव, श्री हनुमान आखाड़ा अखोरीतहले, श्री रघुवीर जानकी आखाड़ा लोहरपुरवा, श्री महाकाल आखाड़ा, शिव मंदिर, श्री राम पुजा समिति चंद्रवंशी मुहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों के सुशोभित रथयात्रा बस स्टैंड पहुंचें।
जहां पर श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जेनरल) के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी मारूति नंदन सोनी, सचिव विवेक सोनी, उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, नीरज कमलापुरी सहित अन्य सदस्यों के साथ साथ मुख्य अतिथियों के द्वारा सभी आखाड़ा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव को माला पहनाकर, अंग वस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जेनरल) के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा श्री श्री 108 श्री बाबा केशव नारायण दास को अंग वस्त्र एवं गद्दा देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जोरावर पासवान, कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना, भाजयुमो जिला मंत्री नवीन जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय, रविंद्र पासवान, विरेन्द्र नाथ दुबे, अर्जुन दास, प्रेमानंद त्रिपाठी, शोभा जयश्वाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
वहीं श्री श्री 108 श्री बाबा केशव नारायण दास एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया था। श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जेनरल) के अध्यक्ष मारुति नंदन सोनी के द्वारा मुख्य बाजार में एवं अन्य समितियों के द्वारा विभिन्न जगहों पर जलपान के लिए कई स्टॉल लगाए गए थे। वहीं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में श्री राम संघ के बैनर तले अध्यक्ष सकेंद्र पासवान, संयोजक सतीश चंद्र भारती, बीस सुत्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता एवं शशि प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र यादव, विनय यादव, बृजेश ठाकुर, कृष्णा विश्वकर्मा, चिंटू विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों के द्वारा भव्य तरीके एवं सुशोभित तरीके से बाइक जुलूस निकला गया।
यह जुलूस बरडीहा श्री राम संग अखाड़ा परिसर से निकल कर भैरो बाबा स्थान सलगा होते हुए कौआखोह, कुंदरहे, बभनी, लोका, आदर, सेमरी होते हुए मारे गुरु बाबा स्थल जत्रोबंजारी में समापन किया गया। इस दौरान सलगा में भाजपा कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी, भाजपा नेता रविंद्र पासवान, मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिन्दू समुदायों के लोगों में काफी उतसाह दिखा। जुलुश में युवा व युवतियां भगवा रंग में रंगे हुए दिखे जुलूस में शामिल लोगों के हाथो में तलवार व महाबीरी भगवा झंडा लहराते हुए देखा गया।
वहीं सभी जय श्री राम, जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से पूरा मुख्यालय गूंजायमान रहा। शांति व्यवस्था को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विधि व्यवस्था ठीक रहे जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत, अंचलाधिकारी शंभू राम, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, थाना प्रभारी आकाश कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव के द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा था उसके बाद विशेष कर शहरी क्षेत्र में ध्यान रखा गया। वहीं थाना प्रभारी आकाश कुमार के द्वारा ग्रामीण एवं क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया था। थाना के पुलिस पदाधिकारी एसआई चंदन प्रधान, संजय मुंडा, एएसआई आलोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारीयों एवं पुलिस बल एवं प्रनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ मुस्तैद रहे।
आकर्षक का केंद्र रहा : मझिआंव राधा कृष्ण मंदिर को सुशोभित रथ को मुस्लिम समुदाय के बबलू खलिफा के द्वारा बनाया गया था। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और लोग अपने-अपने छतों से भी देखा। इसके साथ अपने अपने मोबाईल में तस्वीर खिंचे। बताते चलें कि बबलू खलीफा के द्वारा लगातार कई वर्षों से रथ को सजाया जाता है, जो आकर्षण का केंद्र बनता है। सुशोभित रथ को देखकर लोगों ने सराहनीय कार्य कहा। वहीं दूसरी ओर महाकाल अखाड़ा (शिव मंदिर) के सदस्यों के द्वारा लाठी, गदा एवं तलवार से एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाए। वहीं बच्चों एवं बच्चों के द्वारा सुशोभित झांकी को भी लोगों ने सराहनीय कहा। उसके साथ स्कूली बच्चे भी लाठी और तलवार से कर्तव्य दिखाए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play