भवनाथपुर : श्री रामनवमी पूजा के अवसर पर पूरा प्रखंड क्षेत्र भगवामय रहा। इस अवसर पर चपरी काली मंदिर अखाड़ा समिति, श्री राम सेना भवनाथपुर बस्ती, सूर्य मंदिर विकास क्लब भवनाथपुर, बुका, मकरी, झगड़ाखाड़ सहित अन्य के द्वारा अखाड़ा निकाला गया। दुर्गा वाहिनी संगठन के द्वारा पहली बार झांकी निकाला गया जो काफी दर्शनीय रहा। दुर्गावाहिनी के सदस्यों ने लाठी प्रदर्शन, तलवारबाजी से सबका मन मोह लिया।
वहीं दूसरी ओर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के द्वारा मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रवि शंकर दास रहे। इस कार्यक्रम में सभी अखाड़ा समिति, प्रबुद्ध व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाले को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन भवनाथपुर व्यवसायिक संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया।
मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि व्यवसायी को किसी भी मंच पर सम्मान नहीं दिया जाता है। जबकि किसी भी क्षेत्र के विकास में हम व्यवसाईयों का अहम योगदान रहता है। इस कार्यक्रम से हम अपने क्षेत्र के पुराने एवं प्रबुद्ध व्यवसायियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस झांकी में शामिल सभी सदस्यों के लिए भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के सदस्य सुरेश गुप्ता ने खरौंधी मोड़, करमू होटल एवं ओमप्रकाश स्वीट्स के द्वारा हीरो एजेंसी के पास जलपान का व्यवस्था कराया गया।
मौके पर सचिव नवल किशोर प्रसाद, श्री राम नवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता, भवनाथपुर पंचायत मुखिया बेबी देवी, पंसस चंदन ठाकुर, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रीना देवी, विहिप अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, अजय शाह, राजेश्वर गुप्ता, तुफैल अंसारी, भोला सेठ, रामाधार जायसवाल, बुचूल चंद्रवंशी, राजेंद्र सेठ, इंद्रदेव यादव, राकेश चंद्रवंशी, शशि भूषण शर्मा, ओमप्रकाश आर्य, शंकर शाह, वीणा चौरसिया, धर्मेंद्र चौबे, दुर्गेश गुप्ता, विजय गुप्ता, खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, रिचा गुप्ता, तमन्ना गुप्ता, अनु कुमारी, रामाशंकर मेहता, मनीष कमलापुरी सहित अन्य उपस्थित थे।