श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल ने किया सम्मानित
राममय हुआ गढ़वा, भक्तों की उमड़ी सैलाब
गढ़वा : जिले भर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी काफी धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया। पूरा गढ़वा जय श्रीराम के नारां से गूंजता रहा। रामनवमी के जुलूस में राम भक्तों की सैलाब उमड़ पड़ी। बुधवार की देर रात तक गाजे-बाजे साथ झांकी, रथ व जुलूस का सिलसिला जारी रहा। सभी जुलूस, रथ, झांकी रंका मोड़ से होते हुए रामलला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। रामनवमी के मौके पर शहर के रंका मोड़ पर श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की ओर से समारोह आयोजित कर अखाड़ा रथ व झांकी आदि को सम्मानित किया गया। जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पलामू के निवर्तमान सांसद बीडी राम, समाजसेवी राकेश पाल आदि ने संजुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में रामनवमी पर्व काफी वृहद तरीके से मनाया जाता है। रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के प्रयास से यह आयोजन और भी भव्य बन गया है। गढ़वा सामाजिक एकता एवं समरसता का मिशाल है। मंत्री ने कहा कि धरती पर जब-जब पाप, अत्याचार बढ़ता है, तब तब भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में अवतार लेते हैं।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर रावण का का वध किया था। मंत्री ने कहा कि रावण बहुत बड़े ज्ञानी थे, परंतु वह काफी अहंकारी भी थे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शो को हम सभी लोग अपने जीवन में आत्मसात करें। तभी पर्व, त्यौहार की सार्थकता होगी। मंत्री ने भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा से गढ़वा सहित संपूर्ण देश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भगवान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर मनुष्यों को जीवन जीने का मार्ग बताया है।
सांसद ने कहा कि गढ़वा में अब रामनवमी का त्योहार काफी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।
इस बेहतर प्रयास के लिए रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गढ़वा वासी धन्यवाद के पात्र हैं। मंच का संचालन धीरज दुबे ने किया।
मौके पर महासमिति जेनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप, संरक्षक दौलत सोनी, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली, संरक्षक मुरली श्याम सोनी, राजकुमार मलेशिया, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सूरज गुप्ता, जवाहर पासवान, डा. अनिल साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मंत्री ने किया समानित
महासमिति की ओर से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, निवर्तमान सांसद बीडी राम ने कार्यक्रम में शामिल नागपुर महाराष्ट्र के भगवा ढोल वाद्य पताका टीम, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली व दौलत सोनी, अपने सिर से नारियल तोड़ने का करतब दिखाने वाले सहिजना मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार को भी सम्मानित किया।

सम्मानित करते मंत्री व सांसद
निकाला गया एक से बढ़कर एक रथ
मां भवानी अखाड़ा, श्री राम मंडली, जय देवी संघ टंडवा, महाराणा प्रताप अखाड़ा व व्यवसाई संघ आदि अखाड़ा की ओर से एक से बढ़कर एक रथ निकाले गये। जुलूस में निमिया स्थान दिगंबर अखाड़ा, रेलवे लाइन पार जय हनुमान अखाड़ा, आदर्श नगर आदर्श नगर वीर कुंवर सिंह अखड़ा, श्री बजरंग अखाड़ा, शांति सद्भावना समिति, बजरंग दल, इंदिरा गांधी रोड जय श्री राम अखाड़ा, अग्रवाल मोहल्ला व्यवसाय संघ, मेन रोड महाराणा प्रताप अखाड़ा, शिवाजी अखड़ा, राखी मोहल्ला मां भवानी अखाड़ा, चिनिया रोड श्री राम पूजा समिति, नगवा मोहल्ला शिव शांति संघ, सहिजना राम नवमी पूजा समिति, नवादा मोड़ रामदूत अखाड़ा, गढ़देवी मंदिर जय मां गढ़देवी अखाड़ा, टंडवा देवी धाम, श्री राम मंदिर टंडवा, नवादा जय मां संघ अखाड़ा, मदरसा रोड पवनपुत्र अखाड़ा, नाहर चौक संपूर्ण हिंदू संघ अखाड़ा, रंका मोड़ जनरल कमेटी संकट मोचन हनुमान मंदिर, खादी बाजार श्री राम मंडली, चिरौंजिया, जय श्री राम दल, महावीर मंडल, राम जन्म उत्सव समिति सहित कुल 30 अखाड़े शामिल थे।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रही। डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय खुद शहर में धूम धूम कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

जुलूस में उमड़ी राम भक्तों की सैलाब
इन अखाड़ों को किया गया पुरस्कृत
श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की ओर से रंका मोड़ पर स्थापित निगरानी मंच की ओर से रथ झांकी में प्रथम पुरस्कार श्री राम मंदिर टंडवा, द्वितीय पुरस्कार श्री राम मंडली पुरानी बाजार व तृतीय पुरस्कार जय भारत अखाड़ा व्यवसायी संघ को दिया गया। जबकि जुलूस में प्रथम पुरस्कार देवी संघ अखाड़ा सहिजना, द्वितीय पुरस्कार महाराणा प्रताप अखाड़ा, तृतीय पुरस्कार श्री राम दल चिरौंजिया को दिया गया। मानव झांकी में प्रथम पुरस्कार न्यू गोल्डेन अखाड़ा दिपुआ, द्वितीय पुरस्कार निमिया स्थान विकास समिति, तृतीय पुरस्कार राम दूत अखाड़ा विशुनपुर को दिया गया।
जबकि भंडारा में प्रथम पुरस्कार युवा शक्ति संघ रंका मोड़, द्वितीय पुरस्कार कमलापुरी वैश्य समाज तथा तृतीय झुग्गी झोपड़ी संघ साहिजना मोड़ को दिया गया।