रंका : रंका अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफ टाइम सड़क जिससे पल्हे सोनादाग भालुवानी जोलंगा आदि दर्जनों गांव के हजारों आबादी का आवागमन निर्भर है, कुछ साल पहले ही निर्मित इस सड़क को बीएसएनएल की लाइन बिछाने में संवेदक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है।
लाखों रुपए की लागत से बनी इस सड़क को बीएसएनएल के पाइप लाइन बिछाने के दौरान जेसीबी मशीन से किनारे गड्ढा नाली बनाकर कार्य किया जा रहा है। तथा उसे वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीण का आवागमन प्रभावित तो हो ही रहा है। कुछ साल पहले बनी सड़क खराब भी हो रहा है।
पाइप लाइन बिछाने के बाद जो मिट्टी गड्ढा करने में बाहर निकाल कर सड़क पर रखा गया था उसे जस का तस छोड़े जाने से सड़क का हालत बद से बदतर होते जा रहा है।
इस बरसात के मौसम में सड़क पर पानी इसके कारण जमा हो जा रहा है जिसके चलते अलकतरा से बने बीच सड़क खराब होते जा रहा है।