whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259650
Loading...


सेल्फी लेकर, मैं भी मतदाता का संदेश के साथ सदर अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-24, 04:54 PM visibility 674
Share



 सेल्फी लेकर, मैं भी मतदाता का संदेश के साथ सदर अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर अस्पताल गढ़वा में स्वीप कोषांग गढ़वा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ ग्रहण एवं मतदाता सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी ने मतदाताओं से 13 मई 2024 को मतदान अवश्य करने हेतु अपील किया। उनके द्वारा नैतिक मतदान पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए किसी भी तरह के दबाव में या प्रलोभन में आये बिना नैतिक रूप से मतदान करना आवश्यक है। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से आग्रह किया गया कि मतदान दिवस को पास-पड़ोस के लोगों एवं रिश्तेदारों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। मौके पर उपस्थित परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया के द्वारा मतदान के दिन मतदान को प्राथमिकता देते हुए सर्वप्रथम मतदान करने तब कोई काम करने के लिए कहा गया।
मतदाताओं को बताया गया कि आपका हर एक वोट अति महत्वपूर्ण एवं अमूल्य है। अतः लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाते हुए चुनाव के पर्व में जरूर हिस्सा लें। इस मौके पर उपस्थित कर्मिगण, मरीजों एवं उनके अटेंडेंट के द्वारा हस्ताक्षर चार्ट पर हस्ताक्षर दर्ज कर स्वीप गढ़वा के द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मिगण, मरीजों एवं उनके साथ आए अटेंडेंट के द्वारा मतदाता शपथ लिया गया एवं वोटर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर ''मैं भी मतदाता'' का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे अस्पताल प्रबंधन से जेवियर एक्का, सुजीत कुमार मुंडा, अजीत कुमार सिंह, संतोष कश्यप, आरती पासवान, आशिष कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, विकास केशरी, मानिकचंद, सतीश कुमार, नौशाद आलम, रमेश कुमार आदि उपस्थित थें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play